ट्रक ने सो रहे लोगों को कुचला, एक की मौत Truck Accident in Ludhiana

0
181

Truck Accident in Ludhiana लुधियाना में कल रात करीब 12 बजे हंबरां रोड पर एक ट्रक चालक ने आतंक मचा दिया। ट्रक चालक ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कुचल दिया। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शराब के नशे में था ट्रक चालक

लुधियाना हंबरां रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक प्लॉट की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। ट्रक चालक शराब के नशे में था। इसने डिवाइडर पर लेटे लोगों को भी कुचल दिया। लोगों ने शराबी ट्रक चालक को पकड़ लिया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार स्क्रैप से भरा ट्रक हंबरां रोड से जालंधर बाईपास की ओर जा रहा था।

प्लॉट की दीवार तोड़कर अंदर घुसा ट्रक

ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक ट्रक पर से नियंत्रण खो बैठा। उसने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे ट्रक एक प्लॉट की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। मृतक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। घायल की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। दोनों मजदूर हैं और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here