दिल्ली की जलमंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी

0
22
Delhi Water Minister Atishi's health deteriorated

नई दिल्ली, न्यूज । दिल्ली में पानी की समस्या का हल कराने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी जलमंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ रही है। आज उनके स्वास्थ्य की जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी।

गोपाल राय का भाजपा पर तंज

दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जिस समय गर्मी से दिल्ली वाले परेशान थे और उन्हें ज़्यादा पानी की आवश्यकता थी, तब हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्लीवालों का पानी रोक दिया। दिल्ली के लोगों ने तो भाजपा को वोट देकर सातों सीटों पर उनके सांसद जितवाउए, लेकिन बदले में भारतीय जनता पार्टी वालों ने दिल्लीवालों को बूँद-बूँद पानी को तरसा दिया।

दिल्ली कैबिनेट मंत्रियों ने की बैठक

दिल्ली कैबिनेट के मंत्रियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली के लोगों के हक का पानी को हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगातार कम किया है। इसी पानी के लिए जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं और उनके पानी सत्याग्रह का आज चौथा दिन है। आज अनशन स्थल पर ही दिल्ली सरकार के मंत्रियों की बैठक हुई।

अस्पताल जा सकती हैं आतिशी

पानी सत्याग्रह पर बैठी मंत्री आतिशी को मेडिकल टीम ने आज जांच करने के बाद अस्पताल में एडमिट होने की सलाह दी है। दिल्लीवालों के हक का पानी के लिए जल मंत्री आतिशी का ‘पानी सत्याग्रह’ आज चौथे दिन भी जारी है। इस दौरान दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने अनशन स्थल पर ही एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न की। रविवार को डॉक्टरों की जांच के दौरान आतिशी के ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल में गिरावट दर्ज की गई। डॉक्टरों ने इसे सेहत के लिए खतरनाक बताया है।

आतिशी का वीडियो मैसेज जारी

आतिशी के अनशन का आज चौथा दिन है। आतिशी ने वीडियो मैसेज जारी किया है। डॉक्टर बता रहे हैं मेरा कीटोन लेवल खतरनाक है। डॉक्टर ने कहा कि मुझे अनशन से उठ जाना चाहिए। दिल्ली में पानी लाने के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार हूं। मैं अपना अनशन जारी रखूंगी।

दिल्ली को हक का पानी दिलाएं एलजी : संजय सिंह

संजय सिंह ने बताया कि नहरों की लीकेज को खत्म करने पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। दिल्ली में 12 हजार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का काम किया गया। इस दौरान एलजी ने भी कुछ सुझाव दिए, जिस पर मिलकर काम करने की सहमति बनी। कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि उपराज्यपाल से अनुरोध किया गया है कि वे हरियाणा सरकार से बात कर दिल्ली को पानी दिलाएं।

एलजी ने दिया भरोसा

प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, एनडी गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी पंकज गुप्ता, कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत 10 लोग शामिल रहे। उन्होंने पानी की आपूर्ति के लिए एलजी से पहल करने की अपील की। उन्होंने हरियाणा से दिल्ली को 113 एमजीडी पानी कम मिलने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली को 1994 के समझौते के अनुसार पानी मिल रहा है, तब दिल्ली की आबादी करीब 1.1 करोड़ थी, लेकिन अब यह बढ़कर तीन करोड़ हो गई है। इसके बाद उपराज्यपाल ने आप नेताओं को भरोसा दिया कि वे हरियाणा सरकार से दिल्ली को पानी दिलाने का प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here