Major accident in J&K (kishtwar) : किश्तवाड़ के पाडर इलाके में कार के खाई में गिरने से 2 की मौत, 13 घायल

0
131
jammutimes
किश्तवाड़ के पाडर इलाके में कार के खाई में गिरने से 2 की मौत, 13 घायल

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। किश्तवाड़ के पाडर इलाके में सवारियों से भरी सूमो के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक 15 दिन का शिशु भी शामिल है। हादसे में 13 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सात की क्षमता वाले वाहन में 15 सवारियां बिठाई गई थीं।

गुलाबगढ़ से हक्कू जा रही सूमो चालक का नियंत्रण खोने से गहरी खाई में गिर

शुक्रवार शाम गुलाबगढ़ से हक्कू जा रही सूमो (जेके177378) चालक का नियंत्रण खोने से पलाली इलाके में कार खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों व पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान (36) दया कृष्ण और उसका बेटा अंजन कुमार (15 दिन) के रूप में हुई है। घायलों का उपचार जारी है। इनमें से कुछ को जिला अस्पताल किश्तवाड़ रेफर किया गया है।

ये लोग घायल हुए

घायलों में मस्त राम (33), आशा देवी (25),
कविता देवी (24), दौलत राम (32),
बेबी (3 साल), बोध राज (33),
मेला राम (60), भूरी देवी (60),
धीरज राणा (9), सविता देवी (30),
अदविक राणा (2), हरनाम सिंह (36),
अंजन कुमार (28) के रूप में की गई है।

सभी घायल हक्कू पाडर के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here