केजरीवाल के पक्ष में सामूहिक भूख हड़ताल. Mass hunger strike in favor of Kejriwal

0
65

Khatkar Kalan, jammu times news: Mass Fast In Favor Of Kejriwal आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही के खिलाफ आप आज देशभर में सामूहिक भूख हड़ताल रही। खतरे में देश का लोकतंत्र : भगवंत मान

jammu times news

इसके तहत आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खटकड़ कलां में कैबिनेट मंत्रियों और आप कार्यकर्ताओं के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। ये भूख हड़ताल शाम 5 बजे तक रही। सीएम मान ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कहा कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। क्या शहीदों ने इन्हीं दिनों के लिए बलिदान दिया था? आज शहीद भगत सिंह की आत्मा बहुत दुखी हो रही होगी। आज भगत सिंह द्वारा दिलाई आजादी खतरे में है।

मान बोले- केजरीवाल की सोच नहीं होगी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने देश के लिए सब कुछ छोड़ दिया। केजरीवाल लाखों की कमाई छोड़कर राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करेगी। सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी गारंटी देती है, जबकि बीजेपी घोषणापत्र जारी करती थी। जब लोग उनके द्वारा दी गई गारंटी पर विश्वास करने लगे तो मोदी जी भी कहने लगे कि वह भी गारंटी ही कहेंगे।

केजरीवाल की गांरटी की आ रही याद

उन्होंने कहा कि जब बीजेपी के लिए खतरे की घंटी बजने लगी तब उन्हें केजरीवाल की गारंटी याद आई। उनकी गारंटियां देखकर अब तो भाजपा वाले भी गारंटी कहने लगे हैं।

पीएम मोदी ने एनआईए (NIA)अधिकारियों पर हमले की निंदा की

कांग्रेस की जयपुर में हुई चुनावी सभा में अनुच्छेद 370 को 371 बोल गए खरगे, भाजपा ने किया हमला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here